एडमिशन शुरू, अब से ही करें बोर्ड एग्जाम की मजबूत तैयारी

नई शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत, 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए यह समय सबसे अहम

(राष्ट्र की परम्परा के लिए – नवनीत मिश्रसोमनाथ मिश्र)

नई दिल्ली। नए एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लाखों छात्र-छात्राएं कक्षा 9वीं और 11वीं पास करके अब 10वीं और 12वीं जैसी अहम बोर्ड कक्षाओं में प्रवेश ले रहे हैं। यह वह क्लास होती है, जिसका असर न केवल उनके शैक्षणिक करियर पर बल्कि भविष्य की दिशा पर भी पड़ता है।

हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं में अभी समय जरूर है, लेकिन इसकी तैयारी जितनी जल्दी और सही दिशा में शुरू की जाए, उतना ही बेहतर परिणाम मिल सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो साल की शुरुआत में की गई मेहनत ही साल के अंत में शानदार रिजल्ट का आधार बनती है।

जैसे-जैसे बोर्ड एग्जाम नजदीक आते हैं, छात्रों के बीच तनाव और घबराहट का माहौल बनने लगता है। इसलिए ज़रूरी है कि छात्र शुरुआत से ही एक निश्चित टाइम टेबल के साथ पढ़ाई करें। नियमित रिवीजन, पुराने पेपर्स की प्रैक्टिस और समय पर डाउट क्लियर करना अच्छे स्कोर की कुंजी है।

इसके अलावा, पैरेंट्स और टीचर्स की भूमिका भी अहम होती है। बच्चों को सकारात्मक माहौल देना, उनका आत्मविश्वास बनाए रखना और समय-समय पर मार्गदर्शन करना बेहद जरूरी है।

टिप्स जो अभी से अपनाएं: विषय अनुसार समय बांटकर पढ़ाई की शुरुआत करें,पुराने बोर्ड पेपर्स हल करें,नोट्स बनाते जाएं, जिससे रिवीजन आसान हो,किसी भी टॉपिक को अधूरा न छोड़ें,समय-समय पर खुद को टेस्ट करें

सही दिशा और मजबूत योजना के साथ की गई शुरुआत ही बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता दिला सकती है। इसलिए आज से ही शुरुआत करें और लक्ष्य को हासिल करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

1 hour ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

1 hour ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

2 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

2 hours ago