आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) रानीकीसराय थाना क्षेत्र के कोटिला मे बंजर भूमि पर अबैध कब्जा जमाए टापटेन अपराधी के अतिक्रमण, को पुलिस टीम ने शनिवार को देर शाम ध्वस्तीकरण कराया।सरकारी दर से भूमि की कीमत 54हजार बताई जा रही हैं।
कोटिला निवासी नसीम और इरशाद ने गाँव मे ही भीटे की भूमि पर अवैध कब्जा जमा कर,अतिक्रमण किया था।4 मार्च को जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम और पुलिस ने कब्जा मुक्त की नोटिस चस्पा की थी।एक सप्ताह मे स्वयं कब्जा न हटाने पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिह द्वारा राजस्व टीम के साथ शनिवार को जेसीबी द्वारा ध्वस्तीकरण कर, अवैध कब्जा मुक्त कराया।थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो ही थाने के टापटेन अपराधी है।इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…