मोहर्रम पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मोहर्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरस से चौकस रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर स्वयं क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अपने मातहतों को अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण रहने का निर्देश दिया था, जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी पिपराइच क्षेत्र में स्वयं मौजूद रहकर अपने मातहत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी तरह जनपद के अन्य सर्कल में मोहर्रम का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है जहां पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ अपनी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे, पुलिस प्रशासन किसी भी कीमत पर किसी को किसी भी तरह की रियायत बरतने के मूड में नहीं थे। जिले के आला अधिकारी अपने अपने सर्किल में मुस्तैदी के साथ अपनी अपनी ड्यूटी निभाई मोहर्रम के मद्देनजर जिले के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था किया गया है। खुफिया तंत्र भी अपनी जिम्मेदारियों से मुस्तैद है। इस दौरान सादे वेष में जवान उपद्रवियों पर नजर रखें रहे।मोहर्रम की यौमे आशूरा यानी दसवीं को निकलने वाले ताजिया के जुलूस को सकुशल करबला में दफनाने तथा पर्व को सम्पन्न कराने में प्रशासन जुटा रहा । पुलिस किसी अप्रिय घटना से निबटने व कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए जिले की पुलिस मुस्तैदी के साथ लगी रही थी, किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी खुफिया टीम के साथ सादी वर्दी में भी पुलिस की तैनाती की गई थी,ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया को कर्बला में दफन किया गया शहरी क्षेत्र में दसवीं के रात्रि भर जुलूस में पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ सकुशल संपन्न कराने के लिए लगी रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

23 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

25 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

27 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago