निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, कर्मचारियों को दिए प्रशिक्षण

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार और सीडीओ एम अरून्मौली ने जिला पंचायत सभागार में एफएसटी और एसएसटी टीम को प्रशिक्षण दिया ।
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की ओर से निकाय चुनाव को लेकर लगातार कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। जिससे चुनाव में कर्मचारियों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

चुनाव खर्चों पर नजर रखने के निर्देश :
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएसटी एसएसटी टीमों को चुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव खर्चों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। दो लाख से ऊपर की नकदी कोई भी व्यक्ति साथ लेकर न चले।यदि साथ लेकर चलता है तो उसका दस्तावेज, साक्ष्य भी रखे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित टीम के अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों के द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान प्रभावित करने, प्रत्याशियों के मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न होने आदि घटनाओं पर पैनी दृष्टि रखें।कहा कि चेकिंग के दौरान की पूरी वीडियो रिकार्डिंग कराई जाए। निगरानी टीम अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाये जाने वाली नकदी, अवैध शराब, किसी भी प्रकार की संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों आदि की आवागमन की निगरानी करेगी। यदि किसी व्यक्ति के कब्जे से 2 लाख से अधिक नकदी बिना अभिलेख के पाये जाएंगे तो उसे जब्त कर सूचना आयकर विभाग को दिया जायेगा। नामित टीम के द्वारा प्रतिदिन की कार्यवाही का विवरण उपलब्ध कराएं। डीएम ने विशेष रूप से कहा कि टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान सम्बन्धित व्यक्तियों से पूरी नम्रता और शिष्टाचार का ध्यान दिया जाये।
इस अवसर पर सीडीओ, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी सहित निर्वाचन संबंधित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया की सड़कों पर सफर या सजा? जाम, गड्ढों और भारी वाहनों ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

देवरिया में जाम और जर्जर सड़कों का डबल अटैक! मरीजों की सांसें अटक रहीं, छात्रों…

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से यमुना प्रदूषण तक: जवाबदेही के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार! हर पैकेट पर अलग लाल हेक्सागन चेतावनी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

21 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

21 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

21 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

21 hours ago