Categories: Uncategorized

प्रशासन विभाग एवं इंजीनियरिंग विभाग पहुँचे सेमिफाइनल में

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेंद्र पाल के नेतृत्व में, मंडल क्रीड़ा स्थल पूर्वोत्तर रेलवे के मिनी स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच प्रशासन और विद्युत टी.आर.डी के बीच और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच रेलवे सुरक्षा बल और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया ।
प्रथम पाली के मैच में पहले बैटिंग करते हुए विद्युत टी.आर.डी की पूरी टीम 15.4 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई। टी.आर.डी की तरफ से वरुण राय ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुये 32 बाल पर आठ चौके और छह छक्कों की मदद से 78 रन बनाए । राजकुमार ने 18 बाल पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन तथा आनंद ने 11 बाल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए । प्रशासन की तरफ से असलम ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बालेन्द्र पाल ने दो ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए, पवन को दो और वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह को एक विकेट प्राप्त हुआ । 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई प्रशासन की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । प्रशासन की तरफ से असलम ने 25 बाल पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन तथा प्रमोद राय ने 25 बाल पर चार चौके और एक छक्के वजह से 36 रन बनाए, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकार बालेंद्र पाल ने 16 बाल पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए । विद्युत टी.आर.डी की तरफ से नीरज ने चार ओवर 29 रन देकर तीन विकेट लिया मिथुन और अनिल को तीन एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। प्रशासन के असलम परवेज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । .
इसी क्रम में गुरुवार को दूसरी पाली में चौथा क्वार्टर फाइनल मैच रेलवे सुरक्षा बल और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया । पहले बैटिंग करते हुए आर.पी.एफ की पूरी टीम 19.3 ओवर में 111 रन बनाकर आउट हो गई । आर.पी.एफ की तरफ से अवनीश ने 20 बाल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन, जावेद ने 26 बाल पर दो चौके की मदद से 15 रन वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त एस रामाकृष्णन ने 26 बाल पर 14 रन तथा अक्षय ने 13 रन बनाए । इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से कमलेश ने तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट, विजय ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए अखिलेश, सुभाष, अजीत, और हेमंत को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ । 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।इंजीनियरिंग तरफ से अजीत ने 26 बाल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए,अखिलेश ने 13 तथा विजय और राजपति ने 12-12 रन बनाए । आर.पी.एफ की तरफ से सुमित ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए अवनीश को दो तथा संतोष जावेद और राजेश को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ । इंजीनियरिंग विभाग के ‘कमलेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

45 minutes ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

45 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

45 minutes ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

45 minutes ago

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

2 hours ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago