मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी /प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में माह जून तक जनपद के समस्त नगर निकायों में कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान समस्त निकायों द्वारा कराये गए कार्यों का सत्यापन समस्त अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति में अपर जिलाधिकारी द्वारा की गई। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि समस्त अधिशासी अधिकारी शासन की समस्त योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निकायों द्वारा कर एवं करेंत्तर देयों की वसूली शत प्रतिशत पूर्ण करा। इसके अलावा 15वां वित्त एवं अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों को ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वंदन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना एवं आकांक्षी योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। कूड़ा निस्तारण हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में कूड़ा एवं साफ-सफाई मे लापरवाही न हो अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला में भूसा-चारा आदि के प्रबंध हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा सभी निकायों में पालीथिन जब्ती एवं जागरूकता अभियान चलाए जाने के लिए समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
हेलीपैड पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीपुर निवासी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं को बेहतर…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत भलुअनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड…
तीन सूत्रीय मांग पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने…