समस्त निकायों द्वारा कराए गए कार्यों का एडीएम ने किया सत्यापन

निकायों द्वारा कर एवं करेंत्तर देयों की वसूली शत प्रतिशत पूर्ण कराने के दिए निर्देश

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में माह अप्रैल तक नगर पालिका सहित समस्त नगर पंचायतों में कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान समस्त निकायों द्वारा कराये गए कार्यों का सत्यापन समस्त अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति में अपर जिलाधिकारी द्वारा की गई।
समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि नगर निकायों में फागिंग, एंटी लार्वा आदि का नियमित रूप से छिड़काव कराते रहें। वर्षा ऋतु से पूर्व नाला एवं नाली की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करे, निकायों द्वारा कर एवं करेंत्तर देयों की वसूली शत प्रतिशत पूर्ण कराने को कहा। इसके अलावा 15वां वित्त एवं अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों को ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वंदन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना एवं आकांक्षी योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। कूड़ा निस्तारण हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में कूड़ा एवं साफ-सफाई के कार्यों मे लापरवाही न हो अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला में भूसा-चारा आदि के प्रबंध हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। गर्मी की दृष्टिगत सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल हेतु समस्त अधिशासी अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी निकायों में पालीथिन जब्ती अभियान चलाए।
बैठक के दौरान समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

6 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

14 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

14 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

15 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

15 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

15 hours ago