सरयू नदी के संवेदनशील बाढ़ चौकियों का एडीएम देवरिया ने किया निरीक्षण

राष्ट्र की परम्परा की खबर का हुआ असर प्रशासन का बाद क्षेत्रों में दौरा शुरू

भागलपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) एडीएम अरुण कुमार राय और एसडीएम बरहज ने बाढ़ खंड चौकियों का निरीक्षण किया तथा इसके बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी लिया।
सरयू नदी के किनारे बसे छित्तूपुर, देवसिया, भागलपुर नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर बंधो का निरीक्षण किया।
भागलपुर ,मईल के संवेदनशील गांव छित्तूपुर , देवसिया ,भागलपुर में बाढ़ के दिनों में काफी भयावह स्थिति हो जाती है। नदी में कटान होने से लोगों के खेत नदी में विलीन हो जाते है, लोगों ने नदी के इस रूख से एडीएम को अवगत कराया ग्रामीणों की तरफ से उदय प्रताप सिंह ने कहा कि, अगर देवासिया, छित्तूपुर, भागलपुर होते हुए तटबंध मजबूत करा दिए जाते तो नदी का रुख कुछ और होता । भागलपुर , छित्तूपुर, देवसिया को बाढ़ से बचाने के लिए उन्होंने कहा की नदी के किनारे, किनारे यदि बोल्डर लग जाते तो कटान कम हो जाता। इस एरिया में बालू खनन होने से कटान उत्पन्न होता जा रहा है इसके मद्देनजर यह नदी दिन प्रतिदिन किसानों के खेतों को काटते हुए बंधे के निकट आती जा रही है। खनन को रोकने के लिए उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए थे। इस पर एडीएम अरुण कुमार राय ने आश्वासन देते हुए कहा की प्रपोजल तैयार कर भेजा जा रहा है। साथ ही जिला अधिकारी ने बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ खंड विभाग की तैयारी तथा बांध निरीक्षण करने बरहज एसडीएम अवधेश निगम, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, इंजीनियर नरेंद्र प्रताप सिंह, असिस्टेंट इंजीनियर अशोक कुमार द्विवेदी ,मेठ मनोज सोनकर विवेक प्रताप शाही के साथ संवेदनशील तटबंध देवसिया, छित्तूपुर, भागलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लाक के ग्राम चेलारामपूरा में उस समय अफरा-तफरी…

22 minutes ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर पदाधिकारियों ने किया स्वागत

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की…

30 minutes ago

अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, तीन सील

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों…

40 minutes ago

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

3 hours ago

Mau SP Review Meeting: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…

4 hours ago

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

4 hours ago