संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया है कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत कृषकों से गेहूं क्रय किया जा रहा हैl सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रों पर गेहूं की आवक कम हो रही है, जिसका कारण बिचौलियों की सक्रियता सम्भावित है। ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय के लिये किसानों को जागरूक एवं प्रोत्साहित किये जाने हेतु ग्राम प्रधानों को भी सम्मिलित किया जाये।
उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से अपील किया है कि प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर गेहूँ खरीद में सक्रिय सहयोग देते हुए अधिकाधिक गेहूं खरीद सुनिश्चित करायें जिन ग्राम सभा के प्रधानों से यह सूचना प्राप्त होती है कि ग्राम सभा में कृषकों के पास 100 कुन्तल गेहूँ विक्रय हेतु उपलब्ध है तो उसकी खरीद सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी/जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा ग्राम सभा मे जाकर प्रक्रिया का पालन कराते हुए तत्काल खरीद कराया जायेगा। जिस ग्राम प्रधान द्वारा सर्वाधिक गेहूं सरकारी क्रय केन्द्रों पर विक्रय कराया जायेगा, उनको विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि यदि कोई ग्राम पंचायत गेहूँ खरीद के लिये खाद्य विभाग के अधीन एजेन्सी बनने हेतु इच्छुक है तो प्रार्थना-पत्र प्राप्त कर क्रय एजेन्सी नामित किये जाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी तथा उक्त ग्राम पंचायत के सचिव को 02 दिवस में प्रशिक्षित किये जाने की कार्यवाही जिला खाद्य विपणन अधिकारी रूपेश सिंह द्वारा पूर्ण करायी जायेगी। ग्राम पंचायत को एजेन्सी नामित किये जाने पर उनके द्वारा किये गये खरीद को भारतीय खाद्य निगम को प्राप्त कराया जायेगा ग्राम पंचायत द्वारा सरकारी गेहूँ खरीद किये जाने पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित धनराशि रू 27/- प्रति कुन्तल कमीशन देय होगा।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…