राजकीय बाल गृह का एडीजे ने किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा सिविल जज (जे0 डी0) द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये, बच्चों के पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ किया जाय, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने ने कहां की बच्चो को कंप्यूटर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, आज का युग कंप्यूटर का है इसलिए कंप्यूटर की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएं
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दूबे ने बच्चों केे स्वास्थ सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने के लिए कठोर निर्देश दिए बच्चो को योगा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की बच्चों के दिनचर्या में योगा और व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें
सिविल जज (जे0 डी0) श्रीकांत गौरव द्वारा भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया गया। राजकीय बालगृह देवरिया में कुल 26 बच्चें वर्तमान में उपस्थित पाये गये।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दूबे, सिविल जज (जे0 डी0) श्रीकान्त गौरव, के जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago