अपर पुलिस अधीक्षक ने ली मंगलवार परेड की सलामी, किया विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अरविन्द कुमार वर्मा ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया में परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया।परेड के दौरान पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों से दौड़ लगवाई गई। साथ ही अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई।
इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर, आरटीसी मेस आदि का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट सहित अन्य उपकरणों की जांच करते हुए उनकी नियमित साफ-सफाई, उचित देखरेख और कुशल संचालन के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी अभिलेखों को व्यवस्थित व अद्यावधिक रखने के भी निर्देश प्रदान किए गए।

Editor CP pandey

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

12 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

12 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

12 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

12 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

14 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

20 hours ago