अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कारागार में बंद निरूद्ध बंदियों की सुनी समस्याएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबे द्वारा जिला कारागार देवरिया तथा वन स्टाप सेंटर देवरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश के द्वारा कारागार के पाकशाला, की जांच व निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। न्यायाधीश द्वारा बंदियों हेतु विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना गया। जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा, मानक के अनुसार भोजन हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये जेल के बंदियों के सुरक्षा, विधिक सहायता, स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता/विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वन स्टाप सेण्टर के केंद्र प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन पीड़िताओ को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उनके मामले को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें ताकि उनकों विधिक सहायता दी जा सकें। वन स्टाप सेण्टर में पीड़ित सरोज थाना भाटपार रानी ,चांदनी थाना रुद्रपुर, को न्यायाधीश के द्वारा विधिक सहायता व इनके समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी व वंदना , व मोतीलाल वर्मा ,दीपक कुमार त्रिपाठी तथा वन स्टाप सेण्टर की केंद्र प्रबंधक नीतू भारती मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल ,चांदनी,पूजा,वंदना,सहायक रीना, सुरक्षा कर्मी व अन्य उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

बलरामपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, छह महीने में 155 से अधिक मामले पुलिस तक पहुंचे

बलरामपुर में बेटियों के घर छोड़ने के मामले बढ़े फोटो goo बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा…

47 seconds ago

फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण से छात्राओं ने सीखा हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के संरक्षण एवं…

8 minutes ago

मोबाइल कोर्ट में 180 से अधिक दिव्यांगों की फरियाद, एक सप्ताह में निस्तारण का अल्टीमेटम

यूडीआईडी की लंबित फाइलें होंगी शून्य, मेडिकल बोर्ड में चार की जगह सात चिकित्सक होंगे…

12 minutes ago

परिवहन विभाग के अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, 148.10% अधिक संपत्ति के साक्ष्य का दावा

प्रवर्तन अवर निरीक्षक का आवास मोहनिया चेक पोस्ट के प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर…

29 minutes ago

मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू के दौरान पलटी नाव; दो बच्चों की डूबने से मौत

मौके पर पुलिस मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड में…

45 minutes ago