देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबे द्वारा जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश के द्वारा पाकशाला,बैरकों की जांच व निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को
त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्कअधिवक्ता, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा, मानक के अनुसार भोजन हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये जेल के बंदियों के सुरक्षा, विधिक सहायता, स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता/विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं। उन्होंने जिला कारागार के परिसर को नियमित रूप से साफ-सफाई एवं जल जमाव की स्थिति में मच्छरों से बचाव हेतु दवा का छिड़काव एंव बंदियों के चिकित्सीय प्रपत्रों को सही रूप से रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जेल लीगल क्लिनिक व बैरक का निरीक्षण करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि जिन बंदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता हैं, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर अविलम्ब जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण देवरिया को उपलब्ध कराये जिससे उन्हें विधिक सहायता दी जा
सकें। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल
अधीक्षक राजकुमार, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी व वंदना , दीपक कुमार त्रिपाठी तथा अन्य बंदी रक्षक उपस्थित रहें।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…