अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्ग दर्शन में सचिव /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला विधिक सेवा ‌ ‌‌प्राधिकरण देवरिया अशोक कुमार दूबे के द्वारा जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया, सचिव के द्वारा उपस्थित निरूद्ध बंदियों का हाल-चाल जाना गया तथा उनकों विधिक जानकारियॉ दी गयी। सचिव द्वारा जिला कारागार देवरिया में बैरकों पाकशाला तथा महिला बंदियों हेतु प्रशिक्षण केन्द्र में निरंतर स्वच्छता बनायें रखने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निरंतर मीनू के अनुसार ही भोजन बनाने का निर्देश दिया। सचिव द्वारा कहा गया कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो, वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता हैं। यदि किसी बंदी को अपने मामलें में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता हैं। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेल कारापाल राज कुमार, तथा बंदीरक्षक आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

न्याय रथ को जिला जज रणधीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी, अंतिम छोर तक पहुंचेगा न्याय

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “न्याय चला निर्धन से मिलने” की भावना को साकार…

7 seconds ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

1 hour ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

1 hour ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

2 hours ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

2 hours ago

लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…

2 hours ago