बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका परिषद बलिया के सभासद अमित कुमार दुबे व अन्य की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ ने प्रभारी अधिकारी (स्थानीय नगर निकाय)/ मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया को जांच का निर्देश दिया है। नगर पालिका परिषद बलिया के कुछ सभासदों द्वारा इस आशय का शिकायती पत्र अपर आयुक्त को प्रस्तुत किया था कि एसपी सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा बोर्ड की बैठक में किसी भी प्रस्ताव के पास न होने पर भी गलत तरीके से जिलाधिकारी बलिया को प्रस्ताव पास होने का प्रमाण पत्र दिया गया है। शिकायती प्रार्थना पत्र में इसके अतिरिक्त भी उल्लेख किया गया है। अपरायुक्त ने शिकायती प्रार्थना पत्र संलग्न करते हुए प्रकरण की जांच स्वंय करके न्यायोचित कार्यवाही कराने को कहा है।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…
17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…