नशा मानवता के प्रति समाजिक अपराध ,इसके सेवन से मानव मस्तिष्क विकृत हो जाता : अपर जिला जज

वृक्षारोपण के साथ वृक्ष संरक्षण के लिये जन सहयोग की आवश्यकता -पंकज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सीमावर्ती इलाके में स्थित देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर परिसर में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से नशा उन्मूलन जल पर्यावरण संरक्षण विषयक आधारित परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने नशामुक्त भयमुक्त शतप्रतिशत निष्पक्ष मतदान का आवाहन किया।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे अपर जिला जज विराट शिरोमणि ने कहा की नशा मानवता के प्रति समाजिक अपराध है इसके सेवन से मानव का मस्तिष्क विकृत हो जाता है और शरीर लाइलाज बीमारियों के चपेट में आ जाता है।आयोजक रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है जिसकी चपेट में आकर अबतक सैंकड़ों तरुण युवक बर्बाद हो चुके हैं,किसान परिषद जिला महामंत्री प्राचार्य शिवपूजन सिंह ने अवैध नशा कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण के लिये विशेष कार्ययोजना बनायें जाने की बात कही,कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी पत्रकार धीरेन्द्र शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधान संघ संयोजक चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया।वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ इन्द्र बली सिंह ने विष मुक्त खेती के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी, क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज साहू ने जल पर्यावरण संरक्षण के लिये अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण के लिये जन सहयोग का आवाहन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य ने अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संगठन की और से चलाये जा रहे गतिविधियों में हर सम्भव सहयोग का वायदा किया और अतिथियों का स्वागत किया।आयोजित परिचर्चा में प्रमुख रूप से प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव , समाजसेवी पर्यावरण विद राकेश चंद्र श्रीवास्तव , समाजसेवी प्रभात श्रीवास्तव , रतन अग्रवाल , शिवराज सिंह , प्रवक्ता वरुण श्रीवास्तव , प्रधान संगठन जिला उपाध्यक्ष तकम्स खां , शिक्षक नेता राहुल पाण्डेय , समाजसेवी अरुण पाठक , समाजसेवी राजेश सिसौदिया , शेरू परमिला वर्मा , अनिल पाठक समेत सैंकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहें।
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उपाध्यक्ष जिला चिकित्सा अधिकारी की ओर से सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र चर्दा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वीरेन्द्र कुमार डॉ साहिन किश्वर नेत्र परीक्षण अधिकारी गौरव तिवारी की ओर से सैंकड़ों नशा प्रभावित लोगों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित किया गया और नशामुक्त समाज बनाने का सामुहिक संकल्प दिलाया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

6 seconds ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

14 minutes ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

17 minutes ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

38 minutes ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

48 minutes ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

54 minutes ago