आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने प्रहरी ऐप के जांच की मांग की

प्रमुख अभियंता को भेजा पत्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को ज्ञापन देकर प्रहरी ऐप के माध्यम से किये जा रहे हैं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने प्रमुख अभियंता को भेजे पत्र में कहा है कि बार बार मांग के बाद भी कार्रवाई न होने की वजह से अनियमितता जारी है।

उधर प्रहरी ऐप के डेवलपर द्वारा इसे बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से इस पर कोई चीज न तो अपलोड हो रही है और न ही डाउनलोड हो रही है। यह एक विवादित ऐप है। जिसके चलते पीडब्ल्यूडी के अलावा किसी अन्य विभाग ने इसे लागू नहीं किया है। लोक निर्माण विभाग ने इसे एन आईटी से संबद्ध किया है। जिसकी वजह से पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों का काम पूरा होने के बाद भी अपूर्ण दिखाकर बीड क्षमता कम कर दी जा रही है। जबकि अन्य विभागों के ठेकेदार अपना गोइंग आफ वर्क प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। जिससे उनकी बीड क्षमता बढ़ती जा रही है। यही नहीं पी डब्लू डी के ठेकेदारो की पहचान चाणक्य से हो जाती है जबकि अन्य विभागो के ठेकेदारो की पहचान नही हो पाती है। लोनिवि के अधिकारी मैनुअल काम में भी प्लांट की शर्त लगा रहे है । जिसकी वजह से ठेकेदारो को काफी परेशानी हो रही है । ठेकेदारो ने कहा है कि इस तरह की अनेको परेशानिया है। समिति ने कमेटी बनाकर उक्त मामले के जाँच की अपील की है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

4 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

4 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

4 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

7 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago