गेहूं की कटाई के उपरांत जांच आख्या पेंडिंग होने पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के खिलाफ होगी कार्रवाई- डीएम

राजस्व वादों के निस्तारण में समय से जांच आख्या न मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 एवं 116 में दायर कई वाद राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों द्वारा समय से जांच आख्या प्रेषित ना किए जाने के कारण विभिन्न न्यायालयो में निस्तारित नहीं हो पा रहे हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है तथा ऐसे समस्त राजस्व निरीक्षकों तथा लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कई मामलों में राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों द्वारा रबी फसल खेतों में खड़ी होने के कारण जांच आख्या प्रेषित ना कर पाने का हवाला देने पर जिलाधिकारी ने रबी फसल की कटाई के उपरांत धारा 24 एवं 116 में जांच आख्या पेंडिंग पाए जाने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित उप जिला अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा की रबी फसल कटाई के उपरांत कोई बहाना नहीं चलेगा। अगर उसके बाद भी राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल समय से जांच आख्या प्रेषित नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई भी की जाएगी। समय से जात संख्या प्राप्त न होने के कारण न्यायालयो में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 एवं 116 के मामलों के निस्तारण में विलंब हो रहा है। अब तक तहसील सदर में धारा 24 में कुल 137 जांच आख्या राजस्व निरीक्षक स्तर पर लंबित है, जबकि मोहनदाबाद गोहना में धारा 24 में 4 एवं धारा 116 में 40 जांच आख्या राजस्व निरीक्षक निरीक्षक एवं लेखपालों के स्तर पर पेंडिंग है। तहसील मधुबन में धारा 24 में 2 जांच आख्या प्रेषित हेतु लंबित है। तहसील घोसी में भी धारा 24 में 52 जांच आख्या राजस्व निरीक्षक स्तर पर लंबित है।

Karan Pandey

Recent Posts

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

2 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

6 minutes ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

54 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

1 hour ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

2 hours ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

2 hours ago