डीएम के आदेश पर हुई कार्यवाही कब्र से शव को निकाला कर भेजा गया पीएम

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया कब्र से शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डीएम के आदेश पर लग भग एक महीने बाद मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाया गया मृतक की पत्नी ने जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी जिसपर शव को कब्र से निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद निवासी हमजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में मुस्लिम रीति रिवाज से दफना दिया था लेकिन मृतक हमजा की पत्नी रिजवाना बेगम ने पति को जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी जिसपर जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार जरवल पी.पी.गिरी,प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड दद्दन सिंह सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, लव कुमार सिंह,राजस्व निरीक्षक वाहिद कमाल भारी पुलिस बल के साथ मुस्तफाबाद कब्रिस्तान पहुंच गए और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक के शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नायब तहसीलदार जरवल पी.पी. गिरी ने बताया की जिलाधिकारी के आदेश पर मृतक का शव कब्रिस्तान से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

11 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

12 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

12 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

13 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

13 hours ago