छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लैब रिपोर्ट में तीन ब्रांडों का पानी असुरक्षित पाए जाने के बाद संबंधित इकाइयों को नोटिस जारी करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित कर उत्पादन पर रोक लगा दी गई है।
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रॉयल इंटरप्राइजेज का ‘आइस लोटस’, क्रस ब्रेवरेजेज का ‘क्रस’ तथा श्री बालाजी फूड इंटरप्राइजेज का ‘उद्गम’ ब्रांड के नमूनों में ई-कोलाई बैक्टीरिया के साथ मोल्ड और यीस्ट की मौजूदगी पाई गई। ये तत्व स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माने जाते हैं।
इसके अतिरिक्त शाही बेवरेजेस, गंगोत्री बेवरेजेस और ग्रेजुएट इंटरप्राइजेज के नमूने अधोमानक पाए गए। जांच में इनके उत्पादों में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा निर्धारित मानकों से कम मिली। संबंधित संचालकों को गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि कई इकाइयों में माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण की समुचित व्यवस्था नहीं थी और केवल आरओ प्रक्रिया के आधार पर पानी बोतलबंद कर बाजार में भेजा जा रहा था। कुछ स्थानों पर साफ-सफाई की कमी भी पाई गई। विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरपी मौर्या ने बताया कि ई-कोलाई युक्त पानी के सेवन से पेट दर्द, बुखार, उल्टी, दस्त और आंतों में संक्रमण जैसी बीमारियां हो सकती हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह संक्रमण अधिक घातक साबित हो सकता है तथा किडनी पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

16 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

26 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

1 hour ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

1 hour ago

संकल्प दिवस: राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रश्न

महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…

1 hour ago

महराजगंज: भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी: संयुक्त पैदल गश्त से तस्करों में हड़कंप, सघन चेकिंग अभियान जारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…

2 hours ago