बस्ती में हर घर तिरंगा अभियान की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा बस्ती मे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सुनील गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत आगामी 7 और 8 अगस्त को जिले के सभी मंडलों में योजना बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके पश्चात 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं के हाथों में सुरक्षा बलों, शहीदों, बलिदानियों और स्वदेशी रक्षा उपकरणों से संबंधित प्लेकार्ड प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता शहीदों, युद्धवीरों तथा देश सेवा में बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिलकर उन्हें सम्मानित करेंगे। साथ ही 12 से 14 अगस्त तक जिले के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिले भर में मौन जुलूस एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि इस बार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर संयोजकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। मंडल स्तरीय बैठकों की सभी तैयारियां पूर्ण हैं, जिनमें पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और स्थानीय सम्मानित नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि तिरंगा यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक एवं शहीद परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इस बार ऑपरेशन सिंदूर के बाद जनमानस में देशभक्ति की भावना और उत्साह और अधिक बढ़ा है, जिसे अभियान के माध्यम से एक नई ऊर्जा दी जाएगी। बैठक का संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, राजेश पाल चौधरी, चन्द्रशेखर मुन्ना, गजेन्द्र सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, अनिल दुबे, दिलीप पाण्डेय, जटाशंकर शुक्ल, भानु प्रकाश मिश्र, वीरेन्द्र गौतम, योगेन्द्र सिंह, बालकृष्ण तिवारी, अमित गुप्ता, ब्रह्मदेव यादव, प्रत्युष सिंह, दुष्यंत सिंह, मानस भूषण त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह, रामउग्रह जायसवाल, रोली सिंह, ममता सिंह, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह सहित मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, अभियान के संयोजक एवं सहसंयोजक शामिल रहे।
बैठक का समापन हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Karan Pandey

Recent Posts

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: महराजगंज में 3 दिन ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों की एंट्री बंद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण और जाममुक्त तरीके से…

8 hours ago

मन को हल्का बनाएं, अपेक्षाओं से दूरी बढ़ाएं

— नवनीत मिश्रमनुष्य का जीवन अपेक्षाओं के ताने-बाने से बुना हुआ है। हम हर दिन,…

8 hours ago

संतकबीरनगर में गैस सिलिंडरों से भरी DCM दुर्घटनाग्रस्त, चालक की जान बची

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में सोनी होटल के पास गैस सिलिंडरों से…

8 hours ago

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

17 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

17 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

17 hours ago