दरगाह क्षेत्र में अभियान चला कर मुक्त कराये गये 03 बाल श्रमिक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के निर्देशानुसार एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई और दरगाह थाने की संयुक्त टीम द्वारा जनपद बहराइच के दरगाह क्षेत्र में सघन रुप से बालश्रम उन्मूलन अभियान का संचालन किया गया। अभियान के दौरान जनपद के 02 प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को अवमुक्त कराकर और आयु परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सम्बन्धित प्रतिष्ठानों के नियोजको के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 यथा संशोधित 2016 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।अभियान का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान और श्रम प्रवर्तन अधिकारी विंध्याचल शुक्ल, दरगाह थाना उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव, टेक्निकल रिसोर्स पर्सन चंद्रेश यादव, विशेष किशोर पुलिस इकाई से आरक्षी अभिषेक सिंह और दरगाह थाने की महिला आरक्षी इस्मिता सैनी, अंकिता सिंह, पुरुष आरक्षी विनोद कुमार और संजय पाल, श्रम विभाग से शहाब अहमद और प्रभाकांत के साथ किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी खान ने बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध दो वर्ष तक की सजा या रू. 50000/ तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है, तथा गैर खतरनाक प्रक्रिया के अन्तर्गत दोषी पाए जाने पर सेवायोजक को एक माह तक की सजा या 10000/रूपए तक जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है। यदि कोई माता पिता भी अपने बच्चों को व्यवसायिक कार्य में संलग्न करेगा तो उनके विरूद्ध भी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। खान ने जनपदवासियों से अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों अथवा किशोरों से काम न लें बल्कि उन्हें स्कूल भेजने में मदद कर एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की केरल में संघी गिरोह द्वारा भीड़-हत्या-संजय पराते

केरल के पलक्कड़ जिले में वलयार नामक जगह पर छत्तीसगढ़ के प्रवासी मज़दूर राम नारायण…

33 minutes ago

1971 के रण में अदम्य पराक्रम की मिसाल: परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का

जयन्ती पर विशेष- पुनीत मिश्र भारत के सैन्य इतिहास में 1971 का भारत–पाकिस्तान युद्ध अद्वितीय…

41 minutes ago

शनि देव की कृपा कैसे बदल देती है भाग्य: साढ़ेसाती की शास्त्रीय सच्चाई

🔱 शनि देव की साढ़ेसाती का वास्तविक रहस्य: परीक्षा नहीं, परिवर्तन है शनि की महाकृपा…

5 hours ago

मेष से मीन तक आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

जानिए करियर, धन, प्रेम और उपाय पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल आज…

6 hours ago

27 दिसंबर को जन्में कला, शौर्य और राजनीति के अमर नायक

इतिहास के पन्नों में अमर 27 दिसंबर जब जन्मे वे व्यक्तित्व जिन्होंने भारत की आत्मा…

6 hours ago