कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के एक गांव में गत बुधवार को एक अल्पवयस्क बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित मैनुद्दीन उर्फ बुलु ने बालक को घर से दूर बांसवारी में ले जाकर कुकर्म कर डाला। बालक ने रात में अपने परिजनों से घटना की जानकारी दी।पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस द्वारा गुरुवार की शाम आरोपी के विरुद्ध धारा 377 आईपीसी व धारा 5डी पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार को मुखबिर खास की सूचना पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, एसआई गिरधारी यादव, रोमेश कुमार, कांस्टेबिल वरुण यादव, व सुनील यादव व विनय कुमार कुशवाहा की टीम थानाक्षेत्र के राजापाकड़ (मिश्रौली) चौराहा पर पहुंची तो वहां खड़ा आरोपित जो सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा था, पुलिस को देखते ही नहर की पटरी से उतरकर खेत की तरफ़ भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि विधिक कार्यवाही करने के उपरांत आरोपित को जेल भेज दिया गया।
कसया / कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवीन सब्जी मंडी में दिनदहाड़े…
रांची में 307 करोड़ चिटफंड घोटाला: मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पर ईडी की…
बांग्लादेश चुनाव 2026: BNP की ऐतिहासिक वापसी, तारिक रहमान की अगुवाई में सत्ता परिवर्तन से…
मनरेगा का नाम बदलना मजदूरों के भविष्य से खिलवाड़ – राघवेंद्र प्रताप सिंह मऊ (राष्ट्र…
देवरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस का व्यवहार विवादों में, थप्पड़ मारने का…
डीआईओएस कार्यालय की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अधर में कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…