पुलिस अभिरक्षा में दुष्कर्म के आरोपी पर चाकू से हमला किया लहूलुहान

प्रतापगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
प्रतापगढ़ कचहरी में उस समय अफरातफरी मच गई जब पेशी पर आए एक युवक पर पुलिस अभिरक्षा में चाकू से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए, चाकू के हमले से युवक लहूलुहान हो गया। बताया जाता है कि युवक के साले ने ही उस पर चाकू से हमला किया है। दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद अटल बिहारी पुत्र राधे श्याम निवासी कांशीराम कॉलोनी सरोज चौराहा को सोमवार को पेशी पर कचहरी लाया गया था। उसके केस की आज सुनवाई होनी थी,कई पुलिसकर्मी उसे वज्र वाहन से लेकर कचहरी पहुंचे थे। सुबह करीब 10 बजे कोर्ट में ले जाते समय कोर्ट की सीढ़ियों पर पहुंचा ही था कि अचानक पहुंचे उसके साले प्रियांशू पुत्र रमाशंकर ने उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। इस घटना से कचहरी में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में वकील और वादकारी जुट गए। चाकू मारकर भाग रहे प्रियांशु को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। चाकू लगने से घायल अटल बिहारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके सीने और हाथ में जख्म हो गए हैं। कचहरी में पुलिस अभिरक्षा में दुष्कर्म के आरोपी पर चाकू से हमले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया,सूचना पाकर आईजी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करन के बाद घटना के संबंध में जानकारी ली। आईजी ने एसपी के साथ कचहरी और कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

8 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

8 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

8 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

8 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

9 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

9 hours ago