दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर पीड़िता ने न्याय के लिए लगाई गुहार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मेंहनगर थाना बछवल गांव निवासी विधवा महिला इन्दु मौर्य पत्नी स्व घनश्याम मौर्य ने अपने बेटे शिवम मौर्य की हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कमिश्नर का दरवाजा खटखटाया है। शिवम मौर्य की गला दबाकर निर्मम हत्या 20 जनवरी 2023 को कर दी गयी थी, जिसका मुकदमा बहुत ही संघर्ष के बाद डीजीपी लखनऊ के आदेश पर मंडुवाडीह थाने में 27 अप्रैल 2023 को 302,506,34 में दर्ज हुआ था। बेटे की हत्या के बाद इन्दु मौर्य एक विधवा महिला दो महीने तक रोती रही गिड़गिड़ाती रही बिलखती रही लेकिन पुलिस का कलेजा तनिक भी नही पसीजा, मंडुवाडीह थाने के थानेदार दो महीना तक गोल गोल एक विधवा महिला को घुमाते रहे।सब जगह से दरदर की ठोकरे खाने के बाद विधवा महिला जब अपने दोनों बच्चों के साथ डीजीपी कार्यालय लखनऊ पहुंची तो बनारस पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे और डीजीपी के आदेश पर 302,506,34, की संगीन धाराओं में मुकदमा तो दर्ज हो गया लेकिन पुलिस नामजद मुकदमा में वांछित 5 लोगों को अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी। विधवा महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही है लेकिन पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में नाकाम दिखी, मुकदमा दर्ज होने के बाद जाँच की जिम्मेदारी चितइ पुर पुलिस को मिली लेकिन हत्यारों का प्रभाव चितईपुर पुलिस को पड़ गया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के दबाव में आकर पुलिस आभियुक्तों को गिरफ्तार नही कर पा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

11 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

15 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

15 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

15 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

15 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

16 hours ago