बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभागीय वनाधिकारी कर्तनियाघाट वन्य जीव प्रभाग आकाशदीप बधावन के कुशल नेतृत्व में अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वर्षाकाल के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में गश्ती दल के क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार, वन दरोगा मयंक पाण्डेय, वन दरोगा लवलेश कुमार, वनरक्षक अकील अहमद, वनरक्षक अब्दुल सलाम द्वारा कर्तनियाघाट रेंज के कोर जॉन बड़खड़िया बीट कक्ष सं 3 (स) बाघ संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर सेमल प्रजाति के एक वृक्ष का अवैध कटान कर राजकीय सम्पत्ति वन सम्पदा को क्षति पहुचाने में तथा वनों एवं वन्य जीवों के वास स्थल का विनाश करने के प्रकरण में एक व्यक्ति जगरोशन पुत्र अवध राम निवासी बोकरहिया मौजा तेलियार, थाना पडुआ जनपद लखीमपुर खीरी को कटान में प्रयुक्त उपकरण कुल्हाड़ी सहित मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…
पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…