देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर कोतवाली अंतर्गत नवलपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम डोल छपरा निवासी धर्मावाती देवी पत्नी केशव साहनी ने पुलिस अधीक्षक देवरिया को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सलेमपुर पुलिस द्वारा इनके और इनके बेटे विनोद साहनी को कोतवाली में पूछ ताछ हेतु बुलाया गया और घंटो बैठने के बाद कोतवाली का सी सी टीवी बंद करा कर इनको और इनके बेटे को पुलिस द्वारा पिटा और डराया धमकाया गया । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोल छपरा की एक लड़की कुछ दिन पहले अपने घर से गायब हो गई तभी से इनका पुत्र गोविंद साहनी जो कि बलोरो गाड़ी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है गायब है । इसी प्रकरण के संदर्भ में पूछ ताछ हेतु इनको कोतवाली बुलाया गया था जिस बुलावे पर धर्मावती देवी अपने पुत्र के साथ कोतवाली पहुंची थी । दिए प्रार्थना पत्र में इन्होंने बताया है कि पुलिस की मारने से इनके लड़के के नाक से खून आने लगा तथा इनको भी गंभीर अंदरुनी चोट आईं है ।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…