मारपीट कर रुपया और चैन छीनने का आरोप

तीन अज्ञात लोगों ने पीछा कर रोका, मारपीट कर 11 हजार और सोने की चेन छीना

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में एक पिकअप मालिक ने लूट का आरोप लगाया है। जगहाता गांव के रहने वाले गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना सोमवार रात की है। गजेंद्र अपने ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वह अपनी पिकअप में माल लोड करने गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग दूसरे वाहन से उनका पीछा करने लगे। सोहनाग चौराहे के पास एक पान की दुकान के सामने उन्होंने पिकअप रोक ली। वाहन से तीन अज्ञात लोग उतरे। उन्होंने गजेंद्र को जबरदस्ती गाड़ी से नीचे उतारा और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में गजेंद्र को कई चोटें आईं। आरोपियों ने गजेंद्र की गाड़ी में रखे 11 हजार रुपये और उनके गले की सोने की चेन भी छीन ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर संतोष कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है । घटना की जांच कराई जा रही है । जांच के उपरांत ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा ।

Karan Pandey

Recent Posts

Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? हरदीप पुरी ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच भारत…

1 hour ago

Petrol Diesel Price: सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें कितनी सस्ती होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ते वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए भारत सरकार ने पेट्रोल…

3 hours ago

कराची पोर्ट पहुंचा चीनी युद्धपोत ‘The King’, क्या ईरान जंग से जुड़ा है मामला?

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। चीन की नौसेना का…

4 hours ago

US-Iran Tension: ट्रंप ने 10 दिन के लिए रोके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले, बातचीत के संकेत

US-Iran Tension: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक अहम घटनाक्रम…

4 hours ago

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

14 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

14 hours ago