बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन जीव प्रभाग बहराइच आकाश दीप वधावन के कुशल नेतृत्व में अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वर्षाकाल के दृष्टिगत चलाए जा रहे, अभियान के अनुक्रम में गश्ती दल टीम में शामिल क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार, वन दरोगा मयंक पांडे, वन रक्षक अकील अहमद, वन रक्षक अब्दुल कलाम के द्वारा दिनांक 17 अगस्त 2023 की रात्रि में अभियुक्त आशिक अली उर्फ झगरू पुत्र गुलाम निवासी वन ग्राम भवानीपुर दाखिला आंबा थाना सुजौली को एक आदत रेड सैंड बोआ सांप (जीवित अवस्था) सहित उसके आवास वनग्राम भवानीपुर से पकड़ा गया। अभियुक्त आशिक अली उर्फ झगरू द्वारा कर्तनियाघाट रेंज के बिछिया बीट बाघ संरक्षित सेंचुरी क्षेत्र से उक्त रेड सैंड बोआ सांप का शिकार किया गया था। विधिक कार्यवाही करते हुए आशिक अली उर्फ झगरू पुत्र गुलाम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया ।
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…
शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…