February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूॅ(राष्ट्र की परम्परा) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन गौरव विश्नोई के नेतृत्व मे थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा फूल सिंह पुत्र श्रीराम को चोरी की योजना बनाते हुए मय अवैध शस्त्र तमन्चा 315 बोर व एक कारतूस व अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं के द्वारा अभियुक्तगण फूल सिंह पुत्र श्रीराम नि0 ग्राम मिर्जापुर थाना अवागढ जनपद एटा, बोबी पुत्र महावीर नि0 ग्राम वरमपुरी थाना मीरापुर जनपद फर्रुखाबाद को चोरी की योजना बनाते हुए मय 1 अवैध तमन्चा 315 बोर व एक कारतूस जिन्दा 315 बोर तथा 01 चाकू नाजायज के साथ मीरा सराय जाने वाले रास्ते पर सोत नदी के पास शेखूपुर की तरफ पुल से पहले गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0 96/24 धारा 3/25(1B)(a) A Act व 4/25(1B)(b) A Act व धारा 398,401 भादवि पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।