देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को एक देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना सुरौली पुलिस द्वारा विगत रात्रि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान मगरू चौराहे के पास से नरसिंह चौहान पुत्र स्वर्गीय रामनाथ चौहान, निवासी अमेठी मंदिर, उमानगर, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी पिस्टल (.32 बोर) एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना सुरौली पर मु0अ0सं0 250/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणनरसिंह चौहान पुत्र स्व0 रामनाथ चौहाननिवासी— अमेठी मंदिर, उमानगर, थाना कोतवाली, जनपद देवरियाबरामदगी का विवरणएक देशी पिस्टल (.32 बोर)एक जिंदा कारतूसगिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमउ0नि0 ज्ञान सिंह पटेलउ0नि0 इजहार खानका0 राजू राजभरका0 गोविन्द यादवका0 बेलाल अंसारी(थाना सुरौली, जनपद देवरिया)पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध हथियारों व अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन की मंडलीय बैठक संपन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन (नई दिल्ली) के तत्वावधान में…

13 hours ago

कौटिल्य परिषद की चिंतन बैठक में समाज उत्थान पर जोर, प्रतिभाओं का सम्मान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सभागार में कौटिल्य परिषद द्वारा चिंतन बैठक…

13 hours ago

जहरखुरानी कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत…

14 hours ago

Deoria News: आगरा में चमके देवरिया के 3 ‘रक्तवीर’, प्रदेश सेवारत्न 2026 अवॉर्ड से सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया के तीन…

14 hours ago

राजकुमार चौहान हत्याकांड का बड़ा खुलासा, 5 और आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार…

15 hours ago

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव, छात्रों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक झलकियां

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव…

16 hours ago