मान्यता प्राप्त पत्रकार को मिल रही जान से मारने की धमकी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) 29 सितम्बर..जनपद के ही राष्ट्र की परम्परा अखबार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हरीगोविंद प्रताप मौर्य को कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है तो वहीं हरि गोविंद प्रताप मौर्य का आरोप है कि उनकी मकान पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करने की नियत से उनके परिवार पर दबाव बना रहे थे ।जिसका विरोध उनके द्वारा किया गया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही उनके आने जाने पर भी निगाहें बनाकर रखी गई है।

👆जान माल की सुरक्षा के संबंध में ट्वीट किया गया लेटर👆

हरीगोविंद प्रताप मौर्य के कथनानुसार सलेमपुर तहसील के रामपुर बुजुर्ग ग्राम निवासी नागेंद्र सिंह पुत्र रामअधार सिंह उर्फ शेर सिंह ने उनके पीछे अपने कुछ अपराधि प्रवृति के लोगों को लगा रखा है ।जिसकी लिखित सूचना पत्रकार हरीगोविंद प्रताप मौर्य के द्वारा पुलिस अधीक्षक व सलेमपुर कोतवाली को दी जा चुकी है। अपने लिखित सूचना में उन्होंने बताया कि अगर उनके साथ कोई भी जानमाल का नुकसान होता है।

तो उसकी जिम्मेदारी उपरोक्त लोगों की होगी क्योंकि उनकी रेकि उपरोक्त लोगों द्वारा लगातार पिछले कई दिनों से कराया जा रहा है देखना यह होगा कि प्रशासन घटना घटित होने से पहले कोई उचित कार्यवाही व कदम उठाती है या हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। इस सरकार में पत्रकारों को सुरक्षा व उत्पीड़न न करने का हवाला मुख्यमंत्री द्वारा दिया जाता है परंतु आए दिन यह सूचना मिलती है कि पत्रकार अपराधी किस्म के लोगों से प्रताड़ित होते रहते हैं पिछला रिकार्ड उठाकर देखा जाए तो कई पत्रकारों की हत्या भी की जा चुकी है पर शासन ने उस पर कोई उचित कार्यवाही नहीं की जिससे अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है।

संवाददाता देवरिया…

parveen journalist

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

3 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

6 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

8 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

10 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

10 hours ago