नगर निकायों की निर्वाचक नामावली का समय सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण तिथि किया गया निर्धारित- ,जिला निर्वाचन अधिकारी

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) डा0 महेन्द्र कुमार द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना के अनुपालन में भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 यक सपठित उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा-35 एवं उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916 की धारा-12 ख में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये समस्त नगर निकायों की निर्वाचक नामावली का समय सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण तिथि निर्धारित कर दिया गया है। जिसमें ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन दिनांक 31 अक्टूबर किया गया है। ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावें एवं आपत्तियां 01 नवम्बर से 07 नवम्बर, 2022 तक प्राप्त किये जायेंगें। दावें एवं आपत्तियों का निस्तारण 08 नवम्बर से 12 नवम्बर, 2022 तक किये जायेंगें। दावें और आपत्तियों का निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 14 नवम्बर से 17 नवम्बर, 2022 तक किया जायेगा व अन्तिम रूप में तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 18 नवम्बर, 2022 तक किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने हेतु दिनांक 01 नवम्बर से 14 नवम्बर, 2022 तक की अवधि में आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर भी आँनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली तैयार कराकर उनके निर्वाचनों का अधीक्षण, निर्देशन एवं नियन्त्रण करना आयोग का संवैधानिक दायित्व है इसलिये निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा बढ़ायी नहीं जायेगी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगें तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जायेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

5 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

5 hours ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

5 hours ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

5 hours ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

5 hours ago