शराब तस्करों का पीछा करते समय हादसा, होमगार्ड की मौत, साथी घायल

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का खेल लगातार जारी है। इसी बीच शनिवार तड़के गोपालगंज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई। शराब तस्करों का पीछा करते समय मोटरसाइकिल फिसल जाने से आबकारी विभाग में तैनात होमगार्ड अभिषेक शर्मा की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने जानकारी दी कि हादसा विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। दोनों होमगार्ड शराब तस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरे होमगार्ड को हल्की चोटें आई हैं।

एसपी ने बताया कि यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में किसी भी हमले या गोलीबारी के सबूत नहीं मिले हैं। चिकित्सकीय रिपोर्ट में भी गोली का कोई निशान नहीं पाया गया है।

गौरतलब है कि बिहार में अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है और इसके बावजूद शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहती है।

इधर, कटिहार जिले से भी कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई। मनिया क्षेत्र में छेड़खानी की शिकायत पर दखल देने गए दो पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

5 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

5 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

5 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

10 hours ago