एबीवीपी ने मनाया रानी दुर्गावती की जयंती

आज के युवा लें महापुरुषों से प्रेरणा–प्रो पीसी गिरि

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एमएलके पीजी कॉलेज इकाई द्वारा शनिवार को महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की 500 वी जन्म जयंती मनाई गई। सैकड़ों छात्र छात्राओं ने गोंडवाना की रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो प्रकाश चंद्र गिरी ने अपने संबोधन में कहा की वीरांगना महारानी दुर्गावती साक्षात दुर्गा थी। जिन्होंने अपनी मातृभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया। वीरतापूर्ण चरित्र वाली इस रानी ने अंत समय निकट जानकर अपनी कटार स्वयं ही अपने सीने में मारकर आत्म बलिदान के पथ पर बढ़ गईं। अभाविप नगर अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने कहा गोंडवाना की दुर्गावती महारानी ने 16 वर्ष तक राज संभाला। इस दौरान उन्होंने अनेक मंदिर, मठ, कुएं, बावड़ी तथा धर्मशालाएं बनवाईं। ऐसे वीरानाओं से आज के युवाओं प्रेरणा लेनी चाहिए की किस प्रकार उन्होंने अपने देश की रक्षा हेतु अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। पूर्व जिला संयोजक अम्बुज भार्गव ने बताया कि किस प्रकार रानी ने अकबर के जुल्म के आगे झुकने से इंकार कर स्वतंत्रता और अस्मिता के लिए युद्ध भूमि को चुना और अनेक बार शत्रुओं को पराजित भी किया, लेकिन जब उन्हें यह एहसास हुआ कि वे बहुत दूर नहीं जा पाएंगी और जल्द ही दुश्मन के हाथों पकड़ी जा सकती हैं, तब उन्होंने अपना ही खंजर निकाला और अपने सीने में घोंप लिया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अनामिका सिंह, स्वाती पांडे, उमरा, सौरभ पाण्डेय, सौरभ शुक्ला, आकाश तिवारी, राज मिश्रा, अजय शुक्ला, धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ों विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Karan Pandey

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

2 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

2 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

2 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

3 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

3 hours ago