जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अभ्युदय कक्षाएं शुरू

सिविल परीक्षा परिश्रम , धैर्य और सही रणनीति का इम्तिहान है--डॉ पंकज वर्मा

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद के जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज के सभागार में आज से सिविल परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अभ्युदय कक्षाओं को शुरू किया गया।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत अभ्युदय कक्षाओं में उपस्थित अभ्यर्थियों से अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने सिविल परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सिविल परीक्षा परिश्रम, धैर्य और सही रणनीति का इम्तिहानहै। सिर्फ पढ़ना और विषय की संपूर्ण जानकारी होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह जरूरी भी नहीं है। परीक्षार्थी का सबसे बड़ा गाइड परीक्षा का सिलेबस और उसमें उल्लिखित टॉपिक हैं। सफलता के लिए जरूरी है कि सिलेबस में दिए गए टॉपिक का अध्ययन किसी स्तरीय पुस्तक से करें और उनके नोट्स तैयार कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि कोशिश करें कि नोट्स स्वयं के हों।नोट्स का बराबर रिवीजन और उत्तर लेखन का नियमित अभ्यास अनिवार्य रूप से करें।
इसके अलावा उन्होंने तैयारी से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में भी अभ्यर्थियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि यदि अभ्यर्थी धैर्य पूर्वक और ईमानदारी से प्रयास करें तो कम संसाधन में भी इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी के अलावा अन्य विषय विशेषज्ञों ने भी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया।
डॉ पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि इस वर्ष की अभ्युदय कक्षाओं को ज्यादा बेहतर बनाया गया है और इन्हें डिजिटल मोड में संचालित की किया जाएगा। इन कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड, ऑनलाइन कक्षा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ बच्चों को पढ़ाएंगे और विभिन्न परीक्षाओं के सिलेबस व परीक्षा पैटर्न के अनुरूप उनको गाइड करेंगे, ताकि अभ्यर्थी बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि मेधावी अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी हेतु लैपटॉप/टैबलेट सहित अन्य जरूरी सहयोग भी जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
अभ्युदय कक्षा हेतु पंजीकरण को सरल रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी केवल आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ एक फॉर्म भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में उपलब्ध है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

7 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

7 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

8 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

9 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

9 hours ago