अन्नपूर्णा जयंती में किया मोक्षदायिनी माँ गंगा की आरती

अन्नपूर्णा जयंती पर मां गंगा की आरती पूजन कर विश्व कल्याण की कामना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा को सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में, सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर माँ गंगा की विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्यअतिथि के रूप में आत्मदीप विद्यालय के प्रबन्धक संकर्षण त्रिपाठी सपरिवार उपस्थित रहे। सर्वप्रथम समिति के उपाध्यक्ष समरेन्दु सिंह द्वारा अपने वैवाहिक वर्षगाँठ पर, सपरिवार भगवान् लक्ष्मी नारायण का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया गया। उसके बाद शुरू हुआ मां गंगा की पावन आरती जय घोष पूरे प्रांगण में गूंज रहे थे, पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा इसके बाद भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान घंट घड़ियाल गूंज रहे थे। विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 351वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। इस अवसर पर मुख्यअतिथि आत्मदीप विद्यालय के प्रबन्धक संकर्षण त्रिपाठी ने बताया कि, अन्नपूर्णा जयंती मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा पर अपने भक्तों को सुख-सौभाग्य प्रदान करने वाली देवी अन्नपूर्णा की पूजा हर्ष और उल्लास के साथ की जाती है। ऐसा माना जाता है कि एक बार प्राचीन काल में जब पृथ्वी पर अन्न की कमी हो गई थी, तब माता पार्वती (गौरी) ने अन्न की देवी के रूप में ‘माँ अन्नपूर्णा’ का अवतार लिया था, ताकि पृथ्वी के लोगों को भोजन प्रदान किया जा सके और अपने आनंद से समस्त मानव जाति की रक्षा करना। जिस दिन मां अन्नपूर्णा का जन्म हुआ था, वह हिंदी कैलेंडर में मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा थी। इसी कारण मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन ‘अन्नपूर्णा जयंती’ मनाई जाती है। अन्नपूर्णा देवी की इस दिन पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा की जाती है, क्योंकि उन्हें भक्तों के लिए देवी गौरी के सर्वश्रेष्ठ अवतारों में से एक माना जाता है। आरती का संचालन समिति की कोषाध्यक्षा सिद्धि गुप्ता कर रही थी। इस महाआरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो कर इसके साक्षी बनते है। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ गंगा के अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, संकर्षण त्रिपाठी, अंजू त्रिपाठी, प्रद्युम्न त्रिपाठी, समरेन्दु सिंह, जूही सिंह, अविष्का सिंह, संध्या, कामेश राय, सिद्धि गुप्ता, अजीत जैन, संजीव तिवारी, अविनाश गौड़, प्रशांत त्रिपाठी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

52 minutes ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

2 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

3 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

3 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

4 hours ago