February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

आप पार्टी के प्रदेश सचिव व मंडल प्रभारी गोरखपुर ने गुजरात की जनता को दी बधाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं गोरखपुर मंडल के प्रभारी राकेश कुमार पाठक ने गुजरात परिणाम के संदर्भ में बात करते हुए बताया कि गुजरात की सम्मानित जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद जब कभी भी आम आदमी पार्टी का इतिहास लिखा जाएगा, तब गुजरात की जनता को अवश्य याद किया जाएगा की उनके द्वारा किए गए लगभग 13% मतदान के कारण ही आज आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने में उनका सबसे बड़ा योगदान रहा। एक बार पुनः गुजरात की जनता के साथ-साथ आप सभी को आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
साथ ही उन्होंने बताया कि बड़ी अच्छी संख्या में नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासद पदों हेतु लोग आम आदमी पार्टी का आवेदन फार्म ले रहे हैं अब तक एक सौ से अधिक लोगों ने आवेदन फार्म ले चुके हैं।