बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को बेलडाढ़ कठिनईयां मार्ग की बदहाली को दुरुस्त करने को लेकर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रामकिशोर चौहान के नेतृत्व में टेकुआ चौराहा पर कैम्प लगाकर, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमे क्षेत्र के लोगों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रांतीय सचिव रामकिशोर चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद व विधायक को जर्जर सड़को के हालत की कोई फिक्र नही है। इनको जिले भर की जर्जर हालत में गढ़ा युक्त सड़के तथा आम जनता से कोई सरोकार नहीं , जनता बराबर दुर्घटना का शिकार हो रही हैं, किन्तु सुनने वाला कोई नहीं है। चौहान ने आगे कहा कि दर्जनों बार प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया है, लेकिन कोई आज तक कार्यवाही नहीं हुई है। यदि क्षेत्रीय जनता का आक्रोश फूटा तो इसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। हस्ताक्षर करने वाले लोगों में जवाहर गोड, रविन्द्र यादव, निजामुदीन, बिपिन मिश्रा, कौशिक तिवारी, स्लाउदीन,अशोक, डॉ पारस, राजकुमार, दयालु, धीरेंद्र कुशवाहा, सुक्खू रजक, महेंद्र, रामरेखा, दिनेश गोड, सहित आदि लोग हस्ताक्षर अभियान में शामिल रहे, यह अभियान अनवरत चलता रहेगा।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…