Categories: बहराइच

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद

कार्यक्रम में जीत का दावा हुईं चर्चा परिचर्चा

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी जिला बहराइच का कार्यकर्ता संवाद, राज्य सभा सदस्य संजय सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ की के निर्देशानुसार बहराइच में प्रदेश सचिव बौद्ध प्रान्त एवम जनपद के प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में ईदगाह चौराहा सालरगंज बहराइच में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला बहराइच के सभी कार्यकर्ताओं,
पदाधिकारियों व संभावित प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत का दावा प्रभारी अभिषेक सिंह के सामने प्रस्तुत किया। खासकर रूपईडीहा और रिसिया की टीम द्वारा जीत का परचम लहराने का वादा किया गया। प्रभारी ने सम्भावित प्रत्याशियों से नगर निकाय चुनाव मन से लगन से और समय से योजनाबद्ध करके तैयारी करने को कहा। और समझाया कि चुनाव तक प्रत्येक घर के दरवाजे पर कम से कम पांच बार अवश्य हाजिरी लगाकर आम आदमी पार्टी की नीति और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए।इससे पहले मंच पर विराजमान प्रत्याशी अंकित निषाद और मोहम्मद आन ने अपनी बात में नगर के लोगों से वादा किया कि जीतने के बाद किसी भी प्रकार के गबन और बेमानी से पाक साफ रहूंगा । योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लोगो को मिलेगा। जनता से अपील किया कि बहराइच से आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताए मैं वादा करता हूं दिल्ली जैसा उत्तर प्रदेश भी चमकेगा। भारत माता जी जय के साथ सम्बोधन समाप्त किया। पदाधिकारी अक्षय अग्रवाल, डॉ निर्मल देव सिंह, हरेर बाबा, अमन मदेशिया, रजत चौरसिया, दिनेश शुक्ला, शकील अहमद आदि ने भी अपनी अपनी बातों से लोगो को आप पार्टी के योजनाओं के बारे में अवगत कराया। वार्ड नंबर 20 प्रत्याशी के पक्ष में विशाल पैदल यात्रा निकाली गई जिसमे मोहल्ले के सैकड़ो लोगों ने आप पार्टी के समर्थन में नारा लगाकर सहयोग मांगते दिखे। इस अवसर पर एडवोकेट नगर पंचायत प्रत्याशी भीष्म त्रिपाठी, रिजवान मलिक, वसीम, अमित निषाद, हनुमान सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवम सम्भावित प्रत्याशीगण उपस्थित रहे। मंच का संचालन खुर्शीद अंसारी ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

2 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

4 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

4 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

4 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

4 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

11 hours ago