महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा )।आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन कर एस डी एम निचलौल को ज्ञापन दिया ।ज्ञापन मे लिखा गया है कि निचलौल तहसील में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारी कन्हैया पांडेय की क्षेत्र में काफी शिकायत है समय से कार्यालय में न आना ,हमेशा गायब रहना ,सरकारी योजनाओं के नाम पर धन उगाही करना,बिना पैसे का कोई काम न करना तथा बार बार लोगो को परेशान करना उनकी कार्यशैली बन गई है।समाजसेवी व जन प्रतिनिधियों के साथ असभ्य भाषा भाषा का प्रयोग करते है। उक्त कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग कार्यकर्ताओं ने किया है। इस दौरान आशुतोष कन्नौजिया ,शैलेष गुप्ता, राजेश, दशरथ प्रजापति, विनोद मौर्या, अमर ,हकीम, परशुराम, समसुद्दिन् ,राम अचल, लारी भाई , पिंटू प्रजापति, इस्लाम, अब्दुल कादिर, स्वामीनाथ, तबारक, अल्हम, हीरा, शौकत, धर्मेंद्र सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें।
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…