आम आदमी पार्टी ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

यदि सत्ता में आए तो बरहज का होगा चौमुखी विकास- विजय गुप्ता

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका क्षेत्र के बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम रोड में रविवार को नगर पालिका चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
आपको बताते चले कि रविवार को नगर पालिका चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रामकिशोर चौहान ने आश्रम रोड स्थित कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।जिसमें विजय गुप्ता ने मीडिया से बताया कि आज के समय में पूरे प्रदेश में लूट खसोट एवं भ्रष्टाचार व्याप्त है, यही नहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार के द्वारा जनता को दिए गए शौचालय इस समय शोपीस बनकर रह गए हैं, जहां पर सरकारी शौचालय का निर्माण कराया गया है वह शराबी और जुआरियों का अड्डा बना हुआ है, हम ऐसा होने नही देंगे। उन्होंने बताया कि हर चौराहे पर मेरे द्वारा महिला विंग शौचालय का निर्माण कराया जाएगा, जिससे महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।वही
प्रदेश सचिव रामकिशोर चौहान ने बताया कि आज आम आदमी पार्टी को भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है, लेकिन केंद्र सरकार में बैठे लोगों द्वारा लगातार हम लोगों के अगुआ अरविंद केजरीवाल पर अनेक प्रकार के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है,जबकि वह आरोप सिद्ध नहीं हो पा रहा है, लेकिन भाजपा सरकार को कहीं ना कहीं अरविंद केजरीवाल से डर है, जिससे वह लगातार हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को परेशान करने में लगे हुए हैं। नगर पालिका गौरा बरहज अध्यक्ष पद के प्रत्याशी माया देवी ने बताया कि यदि बरहज की जनता का आशीर्वाद मिला तो हम निश्चित बरहज की दशा और दिशा बदल देंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या घटा था? जानिए 14 फ़रवरी की पूरी कहानी

📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…

54 seconds ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

30 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

32 minutes ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

36 minutes ago

सूचना का अधिकार पारदर्शिता का माध्यम, दुरुपयोग से बचें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…

2 hours ago

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

2 hours ago