उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) नगर के गांधी नगर मोहल्ला निवासी संजय कौशल पुत्र प्रमेश्वर दीन कौशल की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब संजय कौशल नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे।जानकारी के अनुसार, संजय कौशल शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से मैरिज हॉल गए थे। समारोह में भोजन करने के बाद जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने पाया कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। उन्होंने तत्काल आसपास तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कहीं कोई पता नहीं चला। मोटरसाइकिल चोरी की घटना के बाद संजय कौशल ने कोतवाली उतरौला में पहुंचकर तहरीर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि, “मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।” गौरतलब है कि उतरौला नगर में इन दिनों चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। मोटरसाइकिल चोरी की इस घटना ने लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और संभावित चोरी से बचने के लिए लॉक सिस्टम का प्रयोग करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना नजदीकी थाने में दें।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…