गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर 01 में मोती लॉन मैरिज हॉल के पीछे अनिल गुप्ता नाम के एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई और लाश को नाली में फेंक दिया गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात कातिलों की तलाश में जुट गई है।
बुधवार की सुबह 7:00 बजे स्थानीय लोगों ने नकहा नंबर एक मोती लॉन के पीछे खून से सनी हुई एक युवक की लाश को देखकर चिलुआताल पुलिस को खबर दिया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लाश की शिनाख्त की कोशिश की तो मालूम हुआ कि मृतक यादव टोला नकहा नंबर 1 का रहने वाला अनिल गुप्ता है। अनिल गुप्ता की 3 वर्ष पूर्व शादी हुई थी, डेढ़ साल का बच्चा है। 6 भाइयों में चौथे नंबर पर था। मृतक के परिजनों का कहना है कि किसी से किसी प्रकार की कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। मृतक की बरगदवा में कपड़े की दुकान है। अज्ञात लोगों ने मृतक अनिल गुप्ता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की और लाश को नाली में फेंक दिया। पुलिस कातिलों की तलाश में लगी हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द कातिल को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…