Categories: Uncategorized

अनियंत्रित होकर बाईक समेत खाई में गिरे युवक की मौत,दो घायल

मृतक का एक वर्ष पहले हुआ था गौना, परिजनों में मचा कोहराम

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)
कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय तहसील के परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अन्तर्गत भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के निकट मंगलवार की देर शाम एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक व एक बारह वर्ष की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर मांझा बोडमपुरवा के रहने वाले हंसराज यादव (26) अपने चचेरे भाई राजभवन यादव व उसकी 12 साल की भांजी रजनी के साथ पूरेअंगद गांव स्थित अपने रिश्तेदार सुन्दर भटियारा के घर गए थे। मंगलवार की देर शाम तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बाईक हंसराज चला रहा था। परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अंतर्गत भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के समीप उनकी बाईक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक चालक हंसराज यादव की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 12 वर्षीया रजनी व रामभवन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया,जहां उनका इलाज चल रहा है‌। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। हादसे की खबर मृतक हंसराज के घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। नरायनपुर मांझा के प्रधान राजू यादव ने बताया कि एक वर्ष पहले ही हंसराज का गौना हुआ था। मृतक के भाई बल्दी, बाबू, रमेश, पिंटू सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में शाहपुर चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

2 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

2 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

2 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

3 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

3 hours ago