झंझनपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विजयपुर निवासी मंगरु यादव पुत्र दुलारे की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगरु यादव शुक्रवार को सुबह अपनी पत्नी आरती को मोटरसाईकिल से ससुराल बरवा खुर्द छोड़ने गए थे। शाम लगभग 4:30 बजे वह अकेले घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झंझनपुर चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति के पास पहुंचे, तभी अचानक एक छात्रा तेज गति से सड़क पार करने लगी। छात्रा को बचाने के प्रयास में मंगरु यादव मोटरसाईकिल से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें – मिशन शक्ति की गूंज: विजय लक्ष्मी बनीं एक दिन की प्राचार्य


हादसे में मोटरसाइकिल का धारदार पार्ट उनके गले में धंस गया, जिससे अत्यधिक खून बहने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल महाराजगंज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगरु को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेसुध हो गए हैं यह हादसा न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए गहरे दुःख का कारण बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगरु यादव मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे।

यह भी पढ़ें – दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आई ट्रॉली, छः लोग झुलसे

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

4 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago