बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मनियर थाना क्षेत्र के बहेरा पार वार्ड नंबर 10 में बाढ़ की पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मनियर कस्बा अंतर्गत बहेरा पार वार्ड नंबर 10 निवासी छोटक राजभर उर्फ छट्ठू (45) पुत्र स्व. शंकर राजभर मनियर बाजार से अपने घर जा रहा था। रास्ते में बाढ़ का पानी था, जिसमें पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। आस-पास के लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह स्कूल वाहन चलाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी रूबदी देवी की मौत करीब कुछ वर्ष पहले हो गई थी। मृतक की चार पुत्री पूजा (20), सुगी (17), अंशा (15) व बबली (12) तथा दो पुत्र प्रमोद (16) व विनोद (22) का है। पूजा की शादी हो चुकी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

15 minutes ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

24 minutes ago

शुक्रवार राशिफल: नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कई राशियों के लिए नई…

39 minutes ago

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

10 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

11 hours ago