महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सटरिंग का कार्य कर रहे एक युवक की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से अचेत हो गया । स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों को सूचित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुंवर गौरव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्डन के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार को दिन में 9.30 बजे खानपुर के मिश्रौली टोला निवासी गिरधारी का 27 वर्षीय पुत्र राजकुमार उसी गांव निवासी दयानंद गुप्ता के यहां नए मकान के ऊपर सटरिंग का कार्य कर रहा था, जिसके नए मकान के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के हाई वोल्टेज तार से स्पर्श हो जाने के कारण बेहोश हो गया । गृह स्वामी व परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव, चौकी प्रभारी जखीरा धर्मेंद्र जैन हमराहियों के साथ अस्पताल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्डन के लिए भेज दिये। मृतक के परिजनों गिरधारी साहनी, व दयानंद गुप्ता सहित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों , जेई व एसडीओ पर आरोप लगाया कि बार- बार सूचना देने के बाद भी विभाग द्वारा तार नही हटाया गया,जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है। जान- बूझ कर विभाग सूचना देने के बाद भी कार्यवाही नही किया। परिजनों ने विभाग पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…