महिला के सिर पर बंदूक तानकर लूटे गहने, घर का सामान जलाया – दीवार पर धमकी लिख फरार हुए बदमाश

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरिया उर्फ शामपुर में बदमाशों ने आतंक मचा दिया। चार नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर महिला के सिर पर बंदूक तान दी, उसके कान और नाक के गहने लूट लिए, और घर में रखा लाखों का सामान आग के हवाले कर दिया। जाते-जाते दीवार पर गालियां और जान से मारने की धमकी लिखकर फरार हो गए।

घटना के समय पीड़िता रजिया खातून पत्नी मेराजुद्दीन अपने दो बेटों के साथ किराए के मकान में सो रही थीं। रात करीब 11 बजे चार युवक जंगला फांदकर घर में घुस आए। बदमाशों ने रजिया की गोद में सोए छोटे बेटे यमन को पकड़ लिया और बंदूक तानकर गहनों की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बच्चे को जमीन पर पटक दिया और कमरे में रखा सामान आंगन में लाकर जला दिया।

इसके बाद बदमाशों ने दीवार पर धमकी भरे शब्द लिखे, जिसमें मकान मालिक के बेटे मारूफ द्वारा लोन की रकम न चुकाने का जिक्र था। जब पड़ोसियों ने घर से धुआं उठते देखा तो शोर मचाया और 112 व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और सहमे परिवार को ढांढस बंधाया।

घटना के समय रजिया के पति मेराजुद्दीन, जो पेशे से हलवाई हैं, भटनी थाना क्षेत्र के एक विवाह समारोह में खाना बना रहे थे। सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे तो देखा कि घर में पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। घटना के बाद रजिया बेहोश हो गईं, जिन्हें परिजन ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और बदमाशों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें –

rkpnews@desk

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

13 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

15 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

16 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

16 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

16 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

16 hours ago