Categories: Uncategorized

पारिवारिक कलह से फांसी लगाकर एक महिला ने अपनी जान

सुखपुरा-बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव में गुरुवार को सुबह पारिवारिक कलह से फांसी लगाकर एक महिला ने अपनी जान दे दी।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई।अनीता देवी(65) पत्नी स्वर्गीय बलिराज वर्मा सुबह पंखे में फंदा लगाकर फांसी पर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई।अनीता की उसके लड़के से विवाद चल रहा था।विवाद थाने पर भी पहुंचा था।23 फरवरी को पंचायत की तारीख तय की गई थी।इसी बीच उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।बलिराज वर्मा ने दो शादियां की थी।दोनों पत्नियां जीवित है।अनीता देवी बलिराज की दूसरी पत्नी थी। बलिराज के जीवन काल में ही दोनों पत्नियां अपने-अपने बच्चों के साथ अलग-अलग रह रही थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

20 minutes ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

20 minutes ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

20 minutes ago

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

1 hour ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

1 hour ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

1 hour ago